नई दिल्ली, अगस्त 11 -- अजय श्रीवास्तव, गोरखपुर योगी सरकार ने हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स और सीवर टैक्स के बकायेदारों को बडी राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने का फैसला लिया है। सरकार की इस पहले से लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स के बकाए में उलझे लाखों नागरिकों को तो राहत मिलेगी ही नगरीय निकायों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यह योजना नागरिकों के लिए कितनी बड़ी राहत लेकर आई है इसका अंदाजा सिर्फ एक गोरखपुर शहर के उदाहरण से लगाया जा सकता है। इस शहर में नगर निगम के गृहकर, जलकर और सीवरकर (सम्पत्तिकर) के 1.44 लाख से अधिक बकायेदारों को प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ मिलेगा। 15 अगस्त से शुरू होने वाली योजना के तहत मूल कर जमा करने पर 71.71 करोड़ रुपये तक का ब्याज माफ किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी में BJP की नगर पंचाय...