यूपी के इस शहर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-2 बच्चों को जहर देकर मारा, खुद भी दे दी जान
मुजफ्फरनगर। संवाददाता, मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर मिले हैं। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सरवट मदनिया कॉलोनी में हुई घटना से सनसनी फैली हुई है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मदीना कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला, उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, इरशाद नामक युवक ने अपनी बहन लाली को ईद मिलाई के लिए 1500 रुपये दे दिए थे, जिससे उसकी पत्नी नुरीन नाराज हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि नुरीन ने अपनी मां और दो बहनों को भी घर बुला लिया, जहां इरशाद के साथ कहासुनी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.