अजीत प्रताप सिंह, फरवरी 15 -- चमड़ा उद्योग नगरी कानपुर में क्रोमियम-मर्करी के बढ़ते प्रदूषण के बीच लेड का खतरा भी सामने आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की जनवरी की रिपोर्ट के मुताबिक 10 लोगों के शरीर में लेड मानक से अधिक पाया गया है। इनके खून में क्रोमियम की भी बड़ी मात्रा मिली, जो कानपुर में जल प्रदूषण से पैदा हुए बड़े खतरे को आगाह कर रही है। कानपुर में 550 से ज्यादा लोगों के खून में क्रोमियम और मर्करी ज्यादा पाए जाने के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी)के निर्देश पर पहली बार लेड और आर्सेनिक की भी जांच की गई। 9 से 19 जनवरी तक स्वास्थ्य विभाग ने 5 वर्ष तक और 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के 586 ब्लड सैंपल लिये थे। इनमें 233 ब्लड सैंपल की रिपोर्ट लोहिया अस्पताल लखनऊ ने जारी की थी। इनमें 10 लोगों के खून में क्रोमियम और लेड पाया गया। 4 लोगों के खून मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.