नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां गुजरी मालती नदी पर अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्लूडी विभाग ने 5.74 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। शासन से बजट की मंजूरी मिल गई है जल्द ही पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों की हजारों की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी और 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने से बचत होगी। अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग संग्रामपुर क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार से स्वामी परमहंस आश्रम होते हुए रामगंज स्टेशन को जाता है। जो कई गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ता है। इस मार्ग पर मालती नदी पर पुल की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। नदी पर पुल का निर्माण न होने से 20 ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.