यूपी के इस तेजी से बढ़ते शहर में घर चाहने वालों के लिए गुड न्यूज, अब इन इलाकों में भी पास होंगे नक्शे
राजीव दत्त पांडेय, सितम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश के तेजी से बढ़ते शहर गोरखपुर में अपना घर बनाना चाह रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। अब इस तीन नगर पंचायतों (पिपराइच, पीपीगंज, मुडेरा बाजार) समेत 233 नए राजस्व गांवों में भी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) से नक्शा पास होने की राह खुल गई है। ये जीडीए के विस्तारित क्षेत्र हैं। इनका मास्टर प्लान तो नहीं बना है लेकिन नक्शे पास करने की स्वीकृति के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को प्राधिकरण बोर्ड ने अपना लिया है। हालांकि, इसके साथ ही प्राधिकरण के लिए शासन की एसओपी के अनुसार विस्तारित क्षेत्र का मास्टर प्लान छह महीने में तैयार कराकर उसका अनुमोदन कराना अनिवार्य होगा। फिलहाल बोर्ड के निर्णय से पिपराइच, पीपीगंज और मुंडेरा बाजार नगर पंचायतों समेत 233 नए राजस्व गांवों में मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.