नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आठ सौ ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को पीएम आवास का मिलेगा। उन्हे शीघ्र ही आवास निर्माण को पहली किस्त भेजी जायेगी। आवास ग्रामीण का इंतजार कर रहे गरीबों को त्योहारी सीजन में तोहफा मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण को तीन किस्तों में 1.20 लाख मिलेगा। इसमें पहली किस्त में 40, दूसरे में 70 और अंतिम किस्त में 10 हजार मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का इंतजार कर रहे गरीबों को दीपावली पर आवास का तोहफा मिलेगा। देवरिया जिले के 805 लाभार्थियों के आवास की स्वीकृति मिल चुकी है। एसएनए स्पर्श प्रणाली तहत इस या अगले सप्ताह में प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त मिलने की उम्मीद है। इस योजना के तहत जिले में पात्र परिवारों का सर्वे हुआ था। सर्वे के बाद पात्रता की जांच और सत्यापन की लंबी ...