नई दिल्ली, फरवरी 25 -- योगी सरकार के पर्यटन विभाग की होमस्टे नीति आम लोगों के लिए कमाई का जरिया बन रहा हैं। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड एवंड ब्रेकफास्ट के तहत लोग अपने घरों के खाली कमरों को किराये पर दे सकते हैं। इस नीति के तहत लखनऊ में 800 होमस्टे इस वर्ष खोलने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं मंडल के लखीमपुर खीरी में 30, सीतापुर में 50, उन्नाव, रायबरेली और हरदोई में 20-20 होमस्टे के लिए आवेदन मांगें गए हैं। यूपी टूरिज्म पोर्टल की साइट पर इसका रजिस्ट्रेशन भी चल रहा है। अभी तक लखनऊ में 53 आवेदन में 20 आवेदनों पर मंजूरी देते हुए प्रमाण पत्र जारी किया गया। यह योजना का मकसद आम परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, जिन लोगों के पास अतिरिक्त कमरें हैं, वे अब उन्हें पर्यटकों को देकर हर दिन कमाई कर सकते हैं। इससे स्थान...