गोण्डा। सच्चिदानंद शुक्ल, मार्च 11 -- Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यहां 15 विकास खंडो(ब्लॉक) के 47 ग्राम पंचायत में पंचायकों की तैनाती की जानी है। इसके लिए जिले की ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शासन के निर्देश पर जनपद की 47 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती की जाएगी। इससे जहां ग्राम सचिवालयों की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी, वहीं स्थानीय युवाओं को अपने ही गांव में रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद रिक्त हैं, वहां भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी ...