वार्ता, अगस्त 18 -- UP News: यूपी में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन बेहाल हो गया है। उधर, जौनपुर प्रशासन ने जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 18 अगस्त को बंद करने का निर्णय लिया है। डीएम ने इस आदेश का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया है। दरअसल, लगातार बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के आदेश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। इस आदेश के दायरे में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित सभी विद्यालय शामिल हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के...