नई दिल्ली, मार्च 18 -- UP News: यूपी के गोंडा जिले में 107.77 करोड़ रुपये 90 सड़कों को चमकाया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए यूपी सरकार ने मंजूरी दी है। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इससे प्रांतीय खंड 22, निर्माण खंड-एक 37 और निर्माण खंड-दो 31 सड़कों का निर्माण कराएगा। शहर के महत्वपूर्ण मार्ग मिश्रैलिया चौकी से सर्किट हाउस तक की सड़क को भी संवारा जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्वीकृत सड़कों में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से प्रथम किस्त के रूप में लोक निर्माण विभाग को 5.09 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिससे सड़को के नवीनीकरण और मरम्मत का काम शुरू कराने का रास्ता साफ हो गया है।इन सड़कों का होगा कायाकल्प गोण्डा-लखनऊ मार्ग से बर...