यूपी के इस जिले में 105 वकीलों के चैम्बर पर चलेगा बुलडोजर, 29 नवंबर को होगा ऐक्शन
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बुलडोजर ऐक्शन होगा। सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर बनाए गए वकीलों के चैम्बर पर नगर निगम का बुल्डोजर एक बार फिर चलेगा। लखनऊ नगर निगम ने 105 अवैध चैम्बर ध्वस्त करने के लिए नई कार्ययोजना तैयार कर ली है। ध्वस्तीकरण की तारीख 29 नवंबर निर्धारित की गई है। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध न हो, इसके लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर भारी पुलिस बल और पीएसी की मांग की गई है। सिविल कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आसपास वकीलों ने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर चैम्बर बना लिए हैं। इससे इन इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। खासकर अदालतों के आसपास सड़कें संकरी होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए पहले भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.