वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 30 -- यूपी के मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को सामने आए पहले केस के महज एक सप्ताह में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। संक्रमण बढ़ने के साथ अब निजी अस्पतालों में भी मरीज भर्ती होने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों के निजी अस्पतालों में भर्ती होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कॉसमॉस अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक मरीज भर्ती किए गए हैं। अस्पताल के पल्मोनॉलॉजिस्ट डॉ. शुभेंदु गुप्ता ने बताया कि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के रुझान को देखते हुए अस्पताल में उनके लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया जिससे संक्रमित मरीजों का दूसरे मरीजों से संपर्क रोका जा सकेगा और संक्रमण के प्रसार ...