नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- UP News: यूपी के लखनऊ में संपत्तियों का घर-घर वेरीफिकेशन होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी सभी आवंटित आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का भौतिक सत्यापन कराएगा। इससे सम्पत्यिों का रिकॉर्ड अपडेट होगा और फर्जीवाड़े की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि नागरिक सेवाओं को और अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने के उद्देश्य से सम्पत्ति की फाइलों का डिजिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसमें कुछ सम्पत्तियों के रिकॉर्ड नहीं मिल रहे हैं। इस स्थिति में प्राधिकरण का कार्य भी बाधित होता है और आवंटियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा रिकॉर्ड अपडेट न होने से फर्जीवाड़े की संभावना भी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए अब सभी योजन...