नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत 2304 टीमों का गठन किया है। ये टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की जांच करेंगी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। जिले में संचारी रोग व दस्तक अभियान को लेकर 2304 टीमों का गठन किया गया है। साथ ही कार्यों की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर 14 व सभी ब्लाकों पर चार-चार टीम का गठन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर अभियान टीम में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्यों को शामिल किया है। एक अप्रैल से संचारी अभियान शुरू हो चुका है, लोगों को दस्तक अभियान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 10 अगस्त से 30 अगस्त तक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।पचायतों में प्रधानों व सचिवों को विशेष स...