मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- यूपी के मुरादाबाद में रोडवेज के सामने रेलवे की जमीन पर बनी दुकानों को हटाने के लिए शुरू किए गए अभियान का सोमवार को व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया। सील लगाने की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। काफी सुरक्षा व तनाव के बीच रेलवे की ओर से तीन दुकानों पर सील लगा दी गई। इसके बाद तनातनी के बीच नगर विधायक मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की, जिस पर कार्रवाई रोक दी गई। हालांकि जल्द ही दुकानें खाली कराने की बात रेलवे प्रशासन कह रहा है। रोडवेज के सामने रेलवे की जमीन पर बनी दुकानों को हटाने के लिए सोमवार को फिर से रेलवे ने प्रयास किया। व्यापारियों के विरोध के कारण यह कार्रवाई नहीं हो सकी। कहा कि रेलवे के पास कोर्ट के कागजात भी नहीं हैं। किस आदेश पर ये दुकानें खाली कराई जा रही हैं। शुक्रवार को भी रेलवे ...