नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- गोंडा। संवाददाता : यूपी के गोंडा जिले में झिलाही और टिकरी नई लाइन(15.72 किमी) बनाने की कवायद तेज हो गई है। मनकापुर में वाई-कनेक्शन के साथ मनकापुर-टिकरी के बीच दोहरीकरण (28.37 किमी) परियोजना के अंतर्गत इसे वर्ष 2025 में Rs.280.17 करोड़ की लागत से मंजूरी दी गई है। इसके तहत मनकापुर से टिकरी तक लाइन का दोहरीकरण भी किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक मनकापुर से टिकरी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक दोहरीकरण और झिलाही से टिकरी के बीच वाई आकार में नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए गजट जारी किया गया है। 3.19 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए धारा 20एफ की अधिसूचना जारी की जा रही है। भूमि अधिग्रहण होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। टिकरी-झिलाही खंड के लिए वन स्वीकृति (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) का प्रस्ताव परिवेश पोर्...