यूपी के इस जिले में बिना पर्चा कोडीन सिरप बेचने पर ऐक्शन, 3 मेडिकल स्टोर संचालक जेल गए
संवाददाता, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने बिना पर्चा कोडीनयुक्त सिरप बेचने के आरोप में तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। तकरीबन चार महीने पहले ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति सिंह ने गोला बाजार स्थित संकल्प मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया था। मेडिकल स्टोर से कोडीनयुक्त सिरप 100 एमएल की 4520 शीशी तथा प्रोक्सोविन स्पॉस कैप्सूल का एक सील कार्टून मिला। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक को तीन दिन के भीतर क्रय-विक्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत करने का नोटिस दिया। मेडिकल स्टोर संचालक ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। ड्रग्स इंस्पेक्टर की तहरीर पर 21 नवंबर 2025 को कोतवाली में संकल्प मेडिकल स्टोर की संचालिका कल्पना देवी पर केस दर्ज किया गया। मामले की जब जांच पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.