संवाददाता, मई 26 -- UP News : भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति चुस्त-दुरुस्त रखने के सीएम योगी के निर्देश के बाद देवरिया में भी बिजली विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। सोमवार को अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने विजिलेंस और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर से लेकर गांव तक में बिजली चोरी की चेकिंग का निर्देश दिया है। उन्होंने मातहतों से कहा है कि हर हाल में कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी रोकी जाए और बिना किसी बाधा के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। गर्मी शुरू होने से पहले विभाग की लाख तैयारियों के बावजूद प्रचंड गर्मी में बिजली सप्लाई लड़खड़ा गई है। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज, फाल्ट और ट्रांसफार्मरों के जलने के चलते बिजली आपूर्ति चौपट हो गई है। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए सीएम योगी ने बिजली अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए पूरे प्रदेश में निर...