वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के एक मकान में रविवार को बीमारी और कर्ज माफी का प्रलोभन देकर धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया। मकान में आयोजित प्रार्थना सभा में कई लोगों को धर्मांतरण के लिए बुलाया था। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुशीनगर निवासी मां-बेटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विश्व हिन्दू परिषद शीतल मिश्रा की ओर से आई तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बिहार के रहने वाले विलसन की मदद से लोगों को झांसा दिया जा रहा था। उनके पास से धार्मिक पुस्तकें, कुछ सामग्री, फोटो, पुरानी डायरी जिसपर हिंदी अंग्रेजी में कई तंत्रों का उल्लेख के साथ एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुशीनगर के...