बदायूं, जुलाई 9 -- Badaun School Closed: पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश को देखते हुए बदायूं डीएम ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। डीएम ने बीएसए को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बीएसए ने बताया कि शुक्रवार 10 और शनिवार 11 जुलाई को कक्षा आठ तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। बीएसए नवीन कुमार ने बताया, डीएम के आदेश पर मौसम के दृष्टिगत एक से आठ तक के सभी स्कूलों का 10 एवं 11 जुलाई का अवकाश घोषित कर दिया है। 12 जुलाई को वृह्द पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिये स्कूल खुलेंगे और शिक्षक बच्चों एवं अभिभावकों के साथ पौधे लगाकर हरितमा एप पर जियोटेगिंग कर उनके फोटोग्राफ सोशल मीडिया एवं वाट्सएप ग्रुप पर शेयर करेंगे। बीएसए ने कहा कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाये। प...