सीतापुर, फरवरी 7 -- यूपी के सीतापुर के लोनियनपुरवा स्थित तमोधाम आश्रम में नौ फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आएंगे। सीएम योगी के आगमन को लेकर शनिवार को आईजी लखनऊ जोन किरण एस ने दौरा किया। उन्होंने सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी की गई अभेद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सड़क से लेकर आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश जारी किए गए। हैलीपैड और सड़क मार्ग से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में भी अफसरों से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दो दिनों तक जिले में नो फ्लाई जोन लागू रखने का भी आदेश जारी कर दिया गया। शहर के लोनियनपुरवा स्थित तमोधाम आश्रम में नौ फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.