मेरठ हिन्दुस्तान टीम, मई 28 -- यूपी के मेरठ में एक ही दिन में छह लाशें मिलने से सनसनी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को यह लाशें बरामद हुई हैं। इनमें से कुछ शराब पीने के कारण मारे गए, जबकि कुछ लोगों की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इनमें से केवल दो की ही पहचान हो सकी है। एक दिल्ली से लापता बुजुर्ग का शव बताया जा रहा है। इन सभी मामलों में पुलिस को जांच का आदेश दिया गया है। जिनकी पहचान नहीं हुई है, उनकी पहचान करने के लिए टीमों को लगाया गया है।रजवाहे की झाड़ियों में फंसा मिला अधेड़ का शव मवाना-हस्तिनापुर बॉर्डर स्थित रजवाहे में बुधवार सुबह ग्रामीणों को एक शव पुलिया के नीचे झाड़ियों में फंसा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। शव...