नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राजधानी लखनऊ में। नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड योजना के तहत तीन नई मॉडल रोड विकसित की जाएंगी। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए नगर विकास विभाग से बजट की मांग की थी, जिसे वित्तीय वर्ष 2026-27 में शामिल कर लिया गया है। बुधवार को योगी सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पास किया। ऐसे में अब उम्मीद है कि शासन से जल्द ही धनराशि जारी होगी। जिसके बाद माडल रोड के निर्माण का काम शुरू होगा। पहली मॉडल रोड कानपुर रोड पर विकसित की जाएगी। पिकैडली होटल से पावर हाउस चौराहे और फिनिक्स मॉल के आसपास की सड़कों को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इस मार्ग पर बेहतर डामरीकरण, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ, ड्रेनेज सिस्टम और सुंदरीकरण कार्य कराए जाएंगे। कानपुर रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.