मुख्य संवाददाता, फरवरी 23 -- सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर के लिए एक साथ दो खुशखबरी है। यहां एक सरकारी और एक निजी क्षेत्र की इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर जंगल कौड़िया ब्लॉक में 270 हेक्टेयर (लगभग 667 एकड़) के विशाल भूभाग पर एक अत्याधुनिक इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करेगा। राज्य स्तरीय चयन समिति ने तकनीकी सर्वे के बाद राजस्व ग्राम प्रेमपुर, जंगल कौड़िया, चिउटहा, करहिया, ताल जमुआड़ की जमीनों पर मोहर लगा दी है। परिषद इन गांव की जमीनों के लिए समझौते के आधार पर अधिग्रहण, लैंड-पुलिंग के विकल्प को प्राथमिकता देगा। इसके अलावा अनिवार्य अधिग्रहण किया जाएगा। शासन के निर्देश पर हाल ही में परिषद के सचिव डॉ. नीरज शुक्ला के नेतृत्व में राज्य स्तरीय कमेटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.