नई दिल्ली, जनवरी 8 -- लखनऊ में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा बन रही सड़क घेर कर विभिन्न स्थानों पर लगाई गई दुकानों को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में बुधवार को चलाए अभियान के दौरान तोड़ दिया गया। निशातगंज, कैसरबाग, अशोक लाट और लाल बाग चौराहे पर ऐसी दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। इन दुकान वालों को पूर्व में चेतावनी दी जा चुकी थी। उन्हें स्वयं दुकानें हटाने को कहा गया था। न हटाने पर ही उन्हें तोड़ दिया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित वाहनों एवं नियमों का उल्लंघन कर रहे ई-रिक्शा/ ऑटो एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज किए जाने किए जाने की कार्रवाई भी की गई। चौराहे एवं आसपास के क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित दुकानों को चिन्हित कर उन्हें हटाने के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया गया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.