नई दिल्ली, मई 26 -- UP News: राजधानी लखनऊ की पांचों तहसीलों के छात्रों, किसानों, ग्रामीणों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। अब अपने जरूरी सरकारी कामों के लिए लोगों को लेखपालों को ढूंढने या तहसीलों के चक्कर काट कर परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले की सभी पांच तहसीलों के लेखपालों के नाम, उनकी ग्रामसभा और उनके चालू मोबाइल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इससे जरूरतमंद अपने क्षेत्र के लेखपाल को सीधे कर सकेंगे। लेखपाल से जो भी जरूरी जानकारी है ले सकेंगे। प्रशासन का यह फैसला सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ा है, क्योंकि ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में लेखपाल सरकारी तंत्र की सबसे पहली और महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। लेखपालों के जिम्मे जनता के कई ऐसे अनिवार्य कार्य होते हैं, जिनके बिना आम आदमी का काम रुक जाता है। एडमिशन, स्कॉलरशिप (वजीफा) और ...