नई दिल्ली, जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और वाराणसी में सीवरेज लाइन को योगी कैबिनेट की मंजूरी, 987 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में गोरखपुर के 17 वार्डों के लिए सीवरेज योजना को मंजूरी दी गई है। इस पर 721.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ वाराणसी के 18 वार्डों में सीवरेज लाइन बनेगी। अटल नवीनीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन-2.0 के तहत गोरखपुर के नगर निगम जोन-ए-3 में सीवरेज परियोजना को मंजूरी दी गई है। परियोजना की लागत 721 करोड़ 40 लाख 41 हजार रुपये है। इसमें से 231.34 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा खर्च किया जाएगा जबकि 435 करोड़ रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी। साथ ही इसमें से 27.28 करोड़ रुपये सेंटेज भी राज्य सरकार को खर्च करना होगा। इस परियोजना से गोरखपुर के 17 वार्डों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.