संवाददाता, मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने राज्य के अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी आधुनिक कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मिशन निदेशक पुलकित खरे की पहल पर विशेष सर्वे करवाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अब प्रदेश के 18 अटल आवासीय विद्यालयों में भी 'प्रोजेक्ट प्रवीण' लागू किया जाएगा। इसके तहत इन विद्यालयों में अध्ययनरत 3447 छात्र-छात्राओं को आईटी, आईटी-आईटीईएस, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे आधुनिक कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब तक प्रोजेक्ट प्रवीण का संचालन प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों में किया जा रहा था, अब अटल आवासीय विद्यालयों को भी इससे जोड़ने से इसका दायरा और व्यापक हो जाएगा। UPSDM द्वारा करवाए गए '...