प्रमुख संवाददाता, मार्च 1 -- अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक संस्कृत स्कूलों के जर्जर भवनों को चमकाने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार चलाया जा रहा है। इसके तहत सात एडेड स्कूलों को 66.40 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। स्कूलों की सूरत संवारने को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सरकार की ओर से 95 प्रतिशत धनराशि दी जा रही है। वहीं स्कूल अपने स्तर पर 5 प्रतिशत धनराशि खर्च करेंगे। जिन सात एडेड माध्यमिक स्कूलों को 66.40 लाख रुपये जारी किए गए हैं उनमें महाराजगंज के जगदीश प्रसाद पांडेय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगलापुर नौतनवा, गौरी शंकर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठूठीबारी व वैदिक धर्म संजीवनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौतनवा शामिल हैं। अंबेडकर नगर के श्री शंकर जी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोसाईंगंज व लक्ष्मी सरोज संस्कृत उच्च...