लखनऊ, अप्रैल 16 -- Lucknow News: लखनऊ समेत रियल एस्टेट नियामक रेरा ने आठ जिलों में 13 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें सबसे ज्यादा पांच परियोजनाएं लखनऊ में हैं। उत्तर प्रदेश विनियामक प्राधिकरण ने कुल 1,300.38 करोड़ की अनुमानित निवेश वाली नई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 1,976 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा। इन परियोजनाओं को मंजूरी यूपी रेरा मुख्यालय में आयोजित प्राधिकरण की 200वीं बैठक में दी गई। स्वीकृत परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक तथा मिश्रित उपयोग की परियोजनाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- इन कर्मचारियों की मौत पर मिलेंगे 20 हजार, योगी सरकार ने बढ़ाई सहायता राशिनिवेश और इकाइयां गाजियाबाद में अधिक निवेश और इकाइयों की संख्या दोनों के मामले में गाजियाबाद अग्रणी रहा। जिले में 767.58 कर...