यूपी के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, ओटी में गर्भवती को लिटाकर सो गया डॉक्टर और नर्सिंग
लखनऊ, मार्च 28 -- Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी लापरवाही सामने आई है। अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता को ओटी में लिटाकर डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ सो गया। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद तकलीफ बढ़ने पर प्रसूता ने शोर मचाया लेकिन अस्पताल के किसी कर्मचारी ने नहीं सुना। ओटी के बाहर बैठे तीमारदार चीख सुनकर भीतर पहुंचे। प्रसूता को इस हालत में देख नाराज तीमारदार ने हंगामा किया। आनन-फानन कर्मचारी और डॉक्टर ओटी पहुंचे और सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसूता के पति ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। जानकीपुरम निवासी अमित ने बताया कि पत्नी मीनाक्षी को 24 मार्च की रात 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर अलीगंज सीएचसी की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। पति का आरोप है उस दौरान डॉक्टर व स्टाफ सो रहे थे। काफी देर इंतजार के बाद गर्भवती को कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.