लखनऊ, जून 28 -- उत्तर प्रदेश के अंकित यादव व जय चौधरी की जोड़ी ने अंडर-23 व प्रथम पैरा नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में अंडर-23 पुरुष काक्सलेस पेयर्स स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा के अनुसार पुणे के आर्मी रोइंग नोड में बीते 24 से 27 जून तक आयोजित इस चैंपियनशिप में अंकित और जय ने फाइनल मुकाबले में 08:08.5 का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। अंकित यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं जबकि जय चौधरी अलीगढ़ के निवासी हैं। कोच अशोक कुमार की निगरानी में दोनो खिलाड़ी गोरखपुर में कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं। यूपी के अंकित व जय की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ.दिनेश शर्मा (सांसद), संरक्षक पवन सिंह चौहान ...