बरेली, अक्टूबर 30 -- बरेली। उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष एवं महिला सेपकटाकरा टीम 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटाकरा चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए गुरुवार को ग्वालियर रवाना हुई। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक आनंद और महासचिव सुमिल एस. सीरिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। टीम के साथ प्रशिक्षक बीए शर्मा, मीना कुमारी और राम कुमार भी रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...