नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- बिहार की राजनीति में छाए रहने वाले चिराग पासवान अब उत्तर प्रदेश के दंगल में उतरने को पूरी तरह तैयार हैं। उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करके यूपी की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। पार्टी के इस कदम को यूपी में दलित और युवा वोट बैंक में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। चर्चा अब इस बात पर हो रही है कि चिराग के उतरने से किसकी टेंशन बढ़ेगी। एक तरफ चिराग पासवान केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री और एनडीए के सहयोगी हैं। दूसरी तरफ उनकी निगाहें दलित वोट बैंक पर होगी। जिसका बड़ा हिस्सा बसपा के पास है और आजाद पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद भी उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।बिहार की जीत से बढ़े हौसले लो...