नई दिल्ली, मार्च 5 -- UP News: यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में दावे व आपत्तियां दाखिल करने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। ऐसे लोग जो मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरेंगे उनका नाम एसआईआर वाली मतदाता सूची में शामिल होगा। नाम तो आगे भी जुड़वाए जा सकेंगे मगर फिर एसआईआर वाली मतदाता सूची में लोगों का नाम नहीं होगा। ऐसे में 20-22 साल बाद होने वाली एसआईआर की प्रक्रिया में उनकी मैपिंग में कठिनाई आ सकती है। अब दावे व आपत्तियों का समय नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में शुक्रवार को अंतिम दिन है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की ओर से सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदाताओं को किसी भी तरह की कठिनाई न हो। नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 और मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.