प्रमुख संवाददाता, अगस्त 16 -- मेरठ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद महिला दरोगा अनु को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि महिला दरोगा यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर 'एनी' नाम से अकाउंट चलाकर अश्लील वीडियो और वीडियो कॉल से जुड़ी सामग्री पोस्ट कर रही थी। वीडियो में कथित तौर पर एक क्यूआर कोड भी लगाया जाता था, जिसके जरिए लोग रकम ट्रांसफर करते थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने गोपनीय जांच कराई। जानकारी के अनुसार, महिला दरोगा अनु फिलहाल पुलिस कार्यालय में तैनात थी। उसके नाम से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए।मेरठ की लेडी दारोगा का कारनामा इन वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। वायरल पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण को भी टैग...