नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- फतेहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के फतेहपुर में यूपी की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बहन पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। मंत्री की बहन एक युवक की पिटाई देखकर उसे बचाने पहुंची थीं। इसके बाद हमलावरों ने युवक को छोड़कर मंत्री की बहन के साथ अभद्रता शुरू कर दी और उल्टा उनके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। राज्यमंत्री की बहन ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मलवां थाना के समसाही सुल्तानपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रामा देवी ने बताया कि गांव के आठ लोग गांव के ही शिवसागर को पीट रहे थे। वह दवा लेने जा रही थीं। रास्ते में शिवसागर को पिटता देख विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने शिवसागर को छोड़कर उन्हें ही पीटना शुरू कर दिया। असलहे लगा दिये। फायर...