वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 1 -- 'लापता लेडीज' व 'मिर्जापुर' जैसी फिल्मों में काम करके चर्चा में आए एक्टर सतेंद्र सोनी के साथ मध्य प्रदेश के मैहर जिले में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक्टर का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म पेड़ पालकी के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और यूपी के अलगीढ़ शहर की चर्चित मॉडल प्रगति चौहान पर मारपीट, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपनी जान को खतरा भी बताया, जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराते हुए ट्रेन में बिठाया। फिलहाल वह सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं। लेकिन, यह मामला सोशल मीडिया तूल पकड़ता जा रहा है। एक्टर सतेंद्र सोनी ने तीन दिन पहले यह वीडियो डाला। इसमें वह रोते हुए कह रहे हैं कि मैं मैहर में फिल्म पेड़ पालकी करन...