लखनऊ, जनवरी 6 -- - 6 फरवरी तक वोटर लिस्ट पर दर्ज करें आपत्ति लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे और अब 12.55 करोड़ मतदाता रह गए हैं। वहीं वोटर लिस्ट में शामिल 12.55 करोड़ मतदाताओं में से 91.75 प्रतिशत की मैपिंग कर ली गई है। जिन करीब 8.25 प्रतिशत लोगों के नाम मैपिंग में नहीं मिले हैं, उन 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे जाएंगे। मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां 6 फरवरी तक की जा सकेंगी। सबसे ज्यादा 12 लाख मतदाताओं के नाम लखनऊ में कटे हैं। महोबा में सबसे कम 85354 वोटरों के नाम ही कटेंगे। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की। लोक भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.