अंबेडकर नगर, फरवरी 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही हैं। इस बार जिले के 114 परीक्षा केंद्रों पर कुल 71,998 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 36901 और इंटरमीडिएट के 35097 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रशासन ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जिले को 27 सेक्टर और पांच जोन में बांटा गया। प्रत्येक जोन और सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता : प्रशासन ने जिले में तीन केंद्रों को संवेदनशील और पांच को अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित किया है। इन केंद्रों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.