लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।यूपी की बिजली कंपनियों की उपभोक्ता सेवाओं में सुधार हुआ है। इस मामले में सबसे अच्छी स्थिति दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की है जबकि मध्यांचल सबसे नीचे है। उसकी स्थिति में गिरावट दर्ज की गई है।हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने बिजली कंपनियों की उपभोक्ता सेवा ग्रेडिंग रिपोर्ट (2024-25) जारी की है। इसके अनुसार उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ता सेवाओं की स्थिति में समग्र रूप से सुधार दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकांश बिजली वितरण निगमों ने अपनी रेटिंग में प्रगति की है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है।केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरईसी) के माध्यम से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने बी से ए ग्रेड प्राप्त कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.