लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि फार्मा इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोच रहे होंगे कि उन्हें उत्तर प्रदेश में बुलाने में इतना देर क्यों हुई। क्योंकि किसी बड़े मेहमान को बुलाने से पहले अपने घर की खास साफ-सफाई करनी पड़ती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। यूपी को नया स्टेट बनाया है। कहा कि उत्तर प्रदेश फार्मा इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा उपभोक्ता भी है। आज प्रदेश में सभी 75 जिलों में मेडिकल कालेज हैं। इंन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार हुआ है और निवेश के लिए सुरक्षित माहौल है। यूपी मेडिकल एजुकेशन का भी बड़ा हब है। यूपी की बदली तस्वीर की फार्मा क्षेत्र के दिग्गजों ने की प्रशंसा उप्र फार्मा कान्क्लेव 1.0 में मंगलवार को फार्मा क्षेत्र के कई दिग्गज जुटे, जिन्...