कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। अब 700 से 800 वर्गमीटर की जगह में खुलने वाले इंटीग्रेटेड कम्प्रेशर यूनिट का सीयूजीएल ने शुभारंभ किया। यूपी की पहली इंटीग्रेटेड कम्प्रेशर यूनिट काकादेव स्थित बीएल ऑटो में लगाई गई है। यह एक इंट्रीग्रेटेड कम्प्रेशर यूनिट होती है। इससे गली-मोहल्लों में पंप खोलने में जगह की होने वाली दिक्कत दूर हो जाएगी। इसमें कंप्रेसर, डिस्पेंसर और कैस्केड एक ही यूनिट में होगा। इसका शुभारंभ सीयूजीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव लोचन पाल और डायरेक्टर कामर्शियल राजविंदर सिंह पनेसर ने किया। मैनेजर मुही खान ने बताया कि अब सभी पंप नई तकनीकी के कम जगह में लगाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.