लखनऊ, जुलाई 3 -- Cm Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि यहां नौकरशाही अब पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार नहीं है, बल्कि पूरी तेजी के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दौड़ने को तैयार है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां 22 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के 464 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित अत्याधुनिक नवीन परिसर का लोकार्पण करने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों और प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भवन का उद्घाटन किया और परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की आधारशिला उत्तर प्रदेश बनेगा और इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव, कस्बे और...