लखनऊ, अक्टूबर 16 -- -निवेशकों को आकर्षित करने को स्टांप ड्यूटी में छूट सहित कई सुविधाएं देगी सरकार -आयुष पॉलिसी-2026 का ड्राफ्ट तैयार, नवंबर में लगेगी मुहर, आयुष इंफ्रा को मिलेगी मजबूती लखनऊ, विशेष संवाददाता।

आयुष क्षेत्र में निवेश और सुविधाओं को बढ़ावा प्रदेश सरकार जल्द नई आयुष पॉलिसी लाने जा रही है। नवंबर में होने वाली कैबिनेट बैठक में नई आयुष पॉलिसी-26 पर मुहर लगने की उम्मीद है। प्रदेश में आयुष से जुड़े उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी में निवेशकों को विभिन्न प्रकार की सहूलियतें दी जाएंगी। पॉलिसी में आयुष रिसर्च को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। नई नीति के जरिए प्रदेश में आयुष दवाओं की जांच और भर्ती के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार हो सकेगा। नई आयुष पॉलिसी-26 में प्रदेश के आयुष अस्पतालों में मरीजों के इलाज की व्यवस्था को और बेहतर बन...