यूपी की दो लोगों की सड़क हादसे में मौत की प्राथमिकी दर्ज नहीं
सीवान, अप्रैल 28 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव के समीप हुए ट्रक-टैंपो हादसे के बाद मामले में आवश्यक जांच पड़ताल जारी है। रविवार को हुई इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। बताया जाता है कि रविवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे टैंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही अफरातफरी मच गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद वे थाने में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.