रुद्रपुर, फरवरी 26 -- खटीमा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ट्यूबवेल बिल माफ करने की मांग की है। यूनियन के जिलाध्यक्ष मनजिंदर सिंह के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे दर्जनों किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम तुषार सैनी को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि ट्यूबवेलों के बिल यूपी की तर्ज पर माफ किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना, धान, गेहूं आदि फसलों का समर्थन मूल्य उत्तर प्रदेश के आधार पर किया जाता है। जबकि उत्तर प्रदेश में ट्यूबवेलों के बिल फिछले दो वर्षों से माफ किए गए हैं। उन्होंने पिछले वर्षों में ट्यूबवेल बिल बंद करने की लगातार मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने ट्यूबवेल बिल बंद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र स...