लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीख फिर बढ़ा दी गई है। दो बार गणना प्रपत्रों के जमा होने की तारीख बढ़ाए जाने के बाद अब ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन व दावे और आपत्तियों की तिथियां आगे बढ़ाई गई हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशान बुधवार यानी 31 दिसंबर को किया जाना था, लेकिन अब 6 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा के मुताबिक अब 6 जनवरी तक ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा और 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 6 जनवरी से 27 फरवरी तक मतदाताओं को नोटिस देकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा जाएगा। इसी अवधि में गणना प्रपत्रों पर निर्णय, दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, फिर 6 मार्च को अंतिम मतदाता ...