लखनऊ, जनवरी 22 -- गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी में बुंदेलखंड की गौरवशाली संस्कृति को प्रस्तुत किया जा रहा है। झांकी के माध्यम से प्राचीन कालिंजर दुर्ग की ऐतिहासिक गरिमा के साथ आधुनिक उत्तर प्रदेश की तेजी से आगे बढ़ती छवि को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया है। झांकी के अग्रभाग में कालिंजर दुर्ग की प्रसिद्ध शैल-कला कृतियों में से एक एकमुख लिंग को स्थापित किया गया है, जो बुंदेलखंड की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह क्षेत्र की धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक पहचान को दर्शाता है। झांकी के मध्य भाग में बुंदेलखंड की जीवंत हस्तशिल्प परंपराओं, मृद्भांड कला, मनका शिल्प और स्थानीय व्यापार को दर्शाया गया है। ये सभी 'एक जनपद एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना के अंतर्...