लखनऊ, जून 17 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना एक और वादा पूरा करने जा रही है। छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसके लिए नियम भी तय कर लिए गए हैं। कॉलेजों को इस बारे में प्रोफार्म भेजकर नियम पूरा करने वाली यानी पात्र छात्राओं का ब्योरा मांगा गया है। ब्योरा आते ही स्कूटी के लिए चयनित छात्राओं की सूची जारी कर दी जाएगी। योगी सरकार ने पिछले चुनाव से पहले छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया था। इसी वादे को पूरा करने के लिए बजट में स्कूटी के लिए 400 करोड़ रुपए का आवंटन भी किया गया था। ऐसे में पहले चरण में 45 हजार छात्राओं को स्कूटी मिल सकती है। छात्राओं को मुफ्त स्कूटी योजना का नाम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना रखा गया है। राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कूटी बांटी जाएगी। सीए...